भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है विजय दिवस

खबर शेयर करें 👉

भारत में हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से पराजित किया था। 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की पूर्वी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल ए.ए.के. नियाज़ी ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान करीब 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने हथियार डाले। इस जीत के परिणामस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र राष्ट्र बना, जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है।