उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री ने दान की एक माहकी सैलरी, 400 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में राहत कार्य तेज़ी से जारी है। अब तक 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। गंगनानी में बीआरओ द्वारा वैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। वहीं पीपलकोटी में पहाड़ का मलबा सड़क पर गिरने से लोग वाहन छोड़कर भागे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान की है।