उत्तखण्ड: सरकार ने 6 माह तक धरना-प्रदर्शन पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने राज्य की सभी सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अगले 6 महीने तक किसी भी प्रकार के आंदोलन, हड़ताल, धरना या प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में कार्मिक सचिव शैलेश बगौली ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्य सुचारू रखने और सेवाओं को प्रभावित होने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है।