नए बदलावों के साथ UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों पर भर्ती; अब एआई फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य

खबर शेयर करें 👉

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष करीब 933 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 33 सीटें बेंचमार्क दिव्यांग वर्ग के लिए आरक्षित हैं। प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) मई 2026 में आयोजित होगी। परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इस बार केंद्रों पर AI आधारित फेस ऑथेंटिकेशन लागू किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान अपनी लेटेस्ट फोटो अपलोड करना अनिवार्य होगा।