भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 14वीं वाहिनी की अनूठी पहल: चौपाल, क्रिकेट और जन्मदिन से बढ़ा जवानों का मनोबल

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ स्थित 14वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवानों के तनाव निवारण हेतु सराहनीय पहल की जा रही है। सेनानी श्री राम भरत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में प्रत्येक माह दो बार “सामूहिक चौपाल” आयोजित कर जवानों की व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याएं सुनी जाती हैं। हर शनिवार मैत्री क्रिकेट मैच व सामूहिक भोजन से आपसी सौहार्द बढ़ाया जाता है। माह के अंत में सामूहिक जन्मदिन समारोह और अग्रिम चौकियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ाव सुनिश्चित किया जाता है। यह पहल जवानों के मनोबल, आत्मविश्वास और संगठनात्मक एकता को मजबूत कर रही है।