केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में समारोह आयोजित करने को मंज़ूरी दे दी है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को देखते हुए, इसके 150वें वर्ष को राष्ट्रव्यापी उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
‘वंदे मातरम’ की रचना 1870 के दशक में बंकिमचंद्र चटर्जी ने संस्कृत में की थी। यह गीत पहली बार 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, इसे संविधान सभा द्वारा राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया।
24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संविधान सभा में घोषणा की थी कि “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले ‘वंदे मातरम’ गीत को ‘जन गण मन’ के समान सम्मान और दर्जा दिया जाएगा।”