नई दिल्ली/असम। भारत सरकार चीन सीमा के निकट ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे विश्वस्तरीय अंडरवाटर रोड-रेल सुरंग बनाने जा रही है। यह परियोजना असम के गोहपुर (उत्तर तट) को नुमलिगढ़ (दक्षिण तट) से जोड़ेगी। इसकी अनुमानित लागत 18,600 से 19,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है और केंद्रीय कैबिनेट से जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। सुरंग के निर्माण से क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश आकर्षित होगा तथा रखरखाव व सहायक क्षेत्रों में हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
चीन सीमा के पास ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी अंडरवाटर रोड-रेल सुरंग, कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा boost
