उत्तराखंड में मंत्रियों का यात्रा भत्ता बढ़ा, अब 90 हजार रुपये मिलेंगे

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी की है। सरकारी दौरों के खर्च के लिए अब मंत्रियों को प्रतिमाह 60 हजार की जगह 90 हजार रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा। सचिव मंत्रिपरिषद शैलेश बगौली ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह भत्ता उत्तराखंड मंत्री (वेतन, भत्ता एवं प्रकीर्ण उपबंध) अधिनियम 2009 और उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 के तहत तय किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने इस फैसले को आर्थिक तंगी झेल रही जनता के साथ मजाक बताया है।