पिथौरागढ़ में होली के मद्देनज़र परिवहन विभाग ने 1 से 10 मार्च तक विशेष सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में 47 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 2 वाहन सीज किए गए। ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगातार जांच हो रही है। एआरटीओ ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अपील की—होली उत्साह से मनाएं, लेकिन यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें।
होली पर परिवहन विभाग सख्त: 10 मार्च तक विशेष चेकिंग, पहले दिन 47 चालान, 2 वाहन सीज
