उत्तराखंड में इस बार सूखी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नहीं होने से ठंड तो तेज है, लेकिन मौसम शुष्क बना हुआ है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों पर पहुंच रहे पर्यटक भी मायूस नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के बदलते पैटर्न का सीधा असर राज्य के तापमान और नमी पर पड़ रहा है। वर्षा और हिमपात की कमी के कारण सूखी ठंड की स्थिति बनी हुई है, जिससे मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय इलाकों में भी लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ों पर सूखी ठंड से बढ़ी परेशानी, बर्फबारी के इंतज़ार में पर्यटक
