2026 की टॉप 10 सैन्य शक्तियां: भारत चौथे स्थान पर, अमेरिका नंबर-1

खबर शेयर करें 👉

दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की 2026 की सूची जारी हो गई है। रक्षा मामलों की प्रतिष्ठित डेटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर के अनुसार, अमेरिका एक बार फिर दुनिया की सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति बना हुआ है। रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने इस सूची में चौथा स्थान हासिल किया है, जो उसकी सैन्य क्षमता और रणनीतिक मजबूती को दर्शाता है। टॉप-10 देशों में दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जापान, यूनाइटेड किंगडम (यूके), तुर्किये और इटली भी शामिल हैं। यह रैंकिंग सैन्य बल, हथियार, बजट और संसाधनों के आधार पर तय की जाती है।