Aaj Ka Rashifal

खबर शेयर करें 👉

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपको अपने खर्चों की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आप बेफिजूल के खर्चों पर ज्यादा ध्यान देंगे और आपके मनमौजी स्वभाव के कारण भी लोग आपसे परेशान रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र के कामों में एक्टिव रहेंगे। आपके कारण काम में गड़बड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी संतान से भी उनके करियर को लेकर बातचीत करनी होगी, क्योंकि इससे आप दोनों के बीच रिश्ता और गहरा होगा। जीवनसाथी से आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा और आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपना फोकस काम पर लगाने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना  होगा, जिससे कि उन्हें परीक्षा में समस्या कम आएगी। आपकी कुछ नहीं लोगों से जान पहचान बढ़ेगी और आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। उच्च शिक्षा की मार्ग प्रशस्थ होंगे और आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों पर भी पूरी निगरानी बनाकर रखें। यदि किसी से धन्यवाद लिया था, तो उसे भी उतारने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आज आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, लेकिन वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें और आपको अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्सो पर ध्यान देना होगा, जिसको लेकर आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके आस पड़ोस में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं और नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। काम को लेकर आप योजना बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आपको अपने काम को लेकर मेहनत जारी रखनी होगी। संतान यदि आपको जिम्मेदारी देंगी, तो आप उस  पर खरे उतरेंगे और दोस्तों के साथ आप आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त की आप योजना बना सकते हैं।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा, इसलिए आपको किसी भी मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा और कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आप अपनी आंख व कान खोलकर कामों को करें और बॉस की बातों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आप परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें और भाई-बहनों को आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज आपको अपनी किसी पुराने गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। किसी परिवार के सदस्य के विवाह को लेकर आपको टेंशन बनी रहेगी, जिसके लिए आप बड़े सदस्यों से बातचीत अवश्य करेंगे। आपने यदि किसी काम को कल पर टालने की कोशिश की, तो बाद में उससे आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने धन को कुछ अच्छी योजनाओ में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोचेंगे। संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा सा ध्यान देना होगा, क्योंकि आप किसी बिजनेस से संबंधित काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझ कर दें और जीवनसाथी से कोई बात ऐसी ना बोले, जिससे कि आप दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो। आपको अपने पारिवारिक मामलों को भी मिल बैठकर निपटाना होगा, नहीं तो उनमें किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ली, तो वह आपको गलत सलाह दे सकते हैं।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी और आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। भाई व बहनों से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज आपको अपनी इन्कम को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। बिजनेस में भी बदलाव बहुत ही सोच समझकर करें, जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप आज अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव  लायेगे, जिसके लिए आप कुछ नए कपड़े, गहने आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बना कर रखेंगे, जिससे आपकी लोगों से खूब पटेगी और आपको किसी राजनीतिक आयोजन में भी सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है, जिससे आपको कामो में कोई डांट खानी पड़ सकती हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी बात को बहुत ही सोच समझ कर बोलने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से आपको टेंशन भी भरपूर रहेगी। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।