आज का राशिफल

खबर शेयर करें 👉

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपकी मेहनत देखकर आपके बॉस काफी खुश होंगे और आपके प्रमोशन को लेकर भी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी के लेनदेन में आपको थोड़ी देखभाल करनी होगी, क्योंकि इसमें आपके साथ कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें, इसलिए रिश्तों में आपसे समानता बनाए रखें और आप अपने घूमने-फिरने के शौक को भी थोड़ा कम करें।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको रुका हुआ धन मिलने से खुशी होगी। आप अपने बिजनेस में भी कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा गंभीरता दिखानी होगी।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आए, तो उसमें कोई गिले शिकवे ना उखाड़ें और आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी अपने किसी सहयोगी से कहीसुनी होने की संभावना है। आपको अपने पिताजी के कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। यदि आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ डालेंगे, तो वह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए आप किसी से लेनदेन भी सावधानी से करें।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान भी बढे़गी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको मिल सकता है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप किसी बिजनेस डील को लेकर भी आज कोई महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को किसी दूसरे पर ना डालें।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें कोई मनपसंद काम मिलेगा, जिससे उन्हें खुशी होगी और भाई बहन भी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में आप वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको काफी सारी मुश्किलों का हल आसानी से मिल जाएगा। वाहन की खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है, लेकिन आपको छोटे बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके चेहरे का तेज भी अनोखा रहेगा। आप जीवनसाथी की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आप उनसे कोई बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए कहें। शेयर मार्केट में आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना धन ना लगाएं, नहीं तो आने वाले समय में इससे आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी और यदि आपने किसी से अपने बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर बातचीत की थी, तो आपको उसका समाधान अवश्य मिलेगा।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। सिंगल लोगों के जीवन में उनके साथी की मुलाकात हो सकती है, जिससे वह प्यार में डूबे नजर आएंगे। आप अपने घर कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल रखकर ही खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने मन में आज किसी के प्रति ईष्या की भावना ना रखें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कोई सरकारी मामला यदि लंबे समय से पेंडिंग चल रहा था, तो उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज करने से बचना होगा। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी माताजी की सेहत के प्रति थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है।  पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप अपने भाइयों से भी बातचीत अवश्य करेंगे। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे और किसी नई नौकरी की भी प्राप्ति आपको हो सकती हैं। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के करियर को लेकर समस्याएं बनी रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर सोच विचार अवश्य करेंगे और किसी के बहकावे में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं।