आज का राशिफल

खबर शेयर करें 👉
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की अच्छी छाप रहेगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है और आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण मुश्किलों में आ सकते हैं। आपकी माताजी को पैरों से संबंधित समस्या को लेकर यदि आप परेशान है, तो उसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढे़गी, लेकिन यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। जो आपको खुशी देगा। आपका कोई कानूनी मामला यदि विवादित था, तो उसे पर आपको पूरी निगरानी करने की आवश्यकता है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई लापरवाही नहीं करनी है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे, जिससे कामों को कल पर टालेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। आप मौज-मस्ती के मूड में लगे रहेंगे।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन भाई-बहनों से आपकी खूब पटेगी। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर कोई झूठा आरोप लगाये, तो आप उसमें चुगली न लगाएं। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, लेकिन आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपकी कोई पेट संबंधित समस्या खड़ी हो सकती हैं।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आस पड़ोस में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि आप किसी लेनदेन से संबंधित मामले को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होगा। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप संतान को कहीं बाहर घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कोई सरकारी कामयाबी लंबे समय से यदि पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा, लेकिन जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपकी छोटी-मोटी समस्याएं आसानी से दूर होंगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा और आप धन को किसी योजना में लगाने की कोशिश में लगे रहेंगे। जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगी। अपने किसी कानूनी मामले को लेकर लापरवाही न दिखाएंगे, तो उसमें आप किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्यों को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे। जीवनसाथी भी किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी आय में भी वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी और कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके लिए आप काफी मेहनत कर रहे थे। आपको काम को लेकर यदि किसी से सलाह लेनी हो, तो आप अपने पिताजी से ले, तो बेहतर रहेगा।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी, लेकिन आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। आपको अपनी माताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं और लोगों का भी आपको पूरा समर्थन मिलेगा। आप किसी नए वाहन के खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बनेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आप छोटे बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी टेंशनों से भी काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपके पिताजी आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं और आप यदि कहीं बाहर जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। सेहत मे यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो  उससे भी आपको राहत मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज आपको किसी काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी और आपका मन भी परेशान रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो वे आपके लिए बाद में मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में लापरवाही के कारण परीक्षा देने में उन्हें कठिनाई होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में सलाह देने से बचाना होगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी। आप उसे सही कामों में लगाएं, तो बेहतर रहेगा।