10 जनवरी के इतिहास से जुड़ी मुख्य जानकारियाँ
आज का इतिहास: 10 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ
जॉब चारनॉक का निधन (1692): कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की नींव रखने वाले ब्रिटिश प्रशासक जॉब चारनॉक का आज ही के दिन निधन हुआ था।
जॉन मथाई का जन्म (1886): भारत के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और देश के पूर्व रेल व वित्त मंत्री जॉन मथाई का जन्म हुआ। उन्होंने भारत का पहला रेलवे बजट पेश किया था।
पद्मनारायण राय का जन्म (1908): हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का आज जन्मदिन है।
प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन (1975): नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करना था। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।
विश्व हिंदी दिवस की घोषणा (2006): पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 1975 के सम्मेलन की याद में हर साल 10 जनवरी को आधिकारिक रूप से ‘विश्व हिंदी दिवस’ मनाने का ऐलान किया।
