धोखाधड़ी पर लगाम: UIDAI ने 2.5 करोड़ मृतकों के आधार नंबर किए डिएक्टिवेट

खबर शेयर करें 👉

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार डेटा की शुद्धता बढ़ाने और पहचान संबंधी धोखाधड़ी रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने 2.5 करोड़ मृत व्यक्तियों के आधार नंबरों को डेटाबेस से डिएक्टिवेट कर दिया है। UIDAI के अनुसार, किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका आधार नंबर सक्रिय रहने से फर्जीवाड़ा और सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने की आशंका रहती है। इस कार्रवाई से ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगेगी और लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित होगी। सरकार का उद्देश्य आधार प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचे।