दोबारा गर्म करने पर नुकसानदेह हो सकते हैं ये 5 फूड्स, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

खबर शेयर करें 👉

रोजमर्रा के कुछ खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार आलू की सब्जी दोबारा गर्म करने पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं। पके हुए चावल 24 घंटे बाद दोबारा गर्म करने से फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बढ़ता है। अंडे और चिकन को दोबारा गर्म करने से प्रोटीन संरचना बदल जाती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं मशरूम को फ्रिज में रखकर दोबारा गर्म करना भी नुकसानदेह माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ताजा भोजन करने और बचे हुए खाने को सही तरीके से स्टोर करने की सलाह देते हैं।