देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) को लागू हुए 1 जुलाई 2025 को 8 साल पूरे हो गए हैं। 1 जुलाई 2017 को लागू हुए इस ऐतिहासिक कर सुधार ने देश की टैक्स व्यवस्था को एक नई दिशा दी। इन 8 वर्षों में GST कलेक्शन ने जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन ₹22.08 लाख करोड़ तक पहुंच गया, जो कि 2020-21 में महज ₹11.37 लाख करोड़ था। मासिक औसत GST कलेक्शन भी इसी अवधि में ₹95 हजार करोड़ से बढ़कर ₹1.84 लाख करोड़ तक पहुंच गया है।
इसके साथ ही देश में GST रजिस्टर टैक्सपेयर्स की संख्या भी 2017 में 65 लाख से बढ़कर अब 1.51 करोड़ से अधिक हो गई है, जो आर्थिक क्षेत्र में बढ़ती पारदर्शिता और compliance को दर्शाता है।
टैक्स कलेक्शन में दोगुनी छलांग, टैक्सपेयर्स की संख्या ढाई गुनी हुई
