राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा खटीमा में लहराया – CM धामी ने किया लोकार्पण

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा में उत्तराखंड के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। यह तिरंगा 213 फीट (लगभग 65 मीटर) ऊंचा है और इसे कंजाबाग तिराहे पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47 लाख 82 हजार रुपए की लागत से स्थापित किया गया है। यह विशाल तिरंगा अब उत्तराखंड की नई पहचान बन गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले राज्य का सबसे ऊंचा तिरंगा स्तंभ 2024 में सितारगंज नगर में 208 फीट ऊंचाई पर लगाया गया था, जो अब दूसरे स्थान पर आ गया है।