मिलान–कोर्टिना में सजेगा शीतकालीन खेलों का महाकुंभ, 6 फरवरी से शुरू होंगे विंटर ओलंपिक 2026

खबर शेयर करें 👉

XXV ओलंपिक शीतकालीन खेल (Winter Olympics 2026) का आयोजन इटली के मिलान और कोर्टिना डी’अम्पेज़ो शहरों में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित खेल महोत्सव 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 22 फरवरी 2026 तक चलेगा।
इस बार का आधिकारिक आदर्श वाक्य “IT’s Your Vibe” रखा गया है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह व ऊर्जा को दर्शाता है। प्रतियोगिता में दुनिया भर के 92 देशों के लगभग 2,871 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें 1,533 पुरुष और 1,338 महिला एथलीट शामिल हैं।
खेलों के दौरान 8 खेलों की 16 विधाओं में कुल 116 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला द्वारा किया जाएगा।
मिलान–कोर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 को लेकर दुनियाभर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय एकता और खेल भावना का भी प्रतीक बनेगा।