2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना,घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे अपनी जानकारी

खबर शेयर करें 👉

भारत में हर 10 साल में होने वाली जनगणना इस बार 16 साल के लंबे अंतराल के बाद 2027 में होने जा रही है। यह जनगणना खास होगी, क्योंकि इसमें पहली बार डिजिटल माध्यम को प्रमुखता दी गई है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए जनगणना में अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

सरकार जल्द ही एक विशेष जनगणना पोर्टल लॉन्च करने वाली है, जहां लोग पहले अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और फिर खुद और अपने परिवार से जुड़ी जानकारियाँ जैसे नाम, उम्र, लिंग, शिक्षा, रोजगार इत्यादि दर्ज कर सकेंगे। जनगणना से जुड़े सभी सवालों के जवाब भरने के बाद जानकारी सबमिट करते ही डेटा दर्ज हो जाएगा।

इस डिजिटल प्रक्रिया का उद्देश्य जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बनाना है। पहले की तुलना में यह व्यवस्था ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक मानी जा रही है। जनगणना पोर्टल के जरिए लोगों को न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि देशभर में डेटा संग्रहण की प्रक्रिया भी पहले से अधिक तेजी और कुशलता से पूरी की जा सकेगी।