देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को भारत के पूर्ण गणतंत्र बनने के बाद हर वर्ष यह राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है। पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर देश को गणतंत्र घोषित किया था। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का थीम ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष है। जन-गण-मन को 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया था। गणतंत्र दिवस लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।
देश आज मना रहा है 77वां गणतंत्र दिवस, तैयारियां जोरों पर
