संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हो गया। देश के संसदीय इतिहास में यह दूसरी बार है जब केंद्रीय बजट रविवार को पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण आज से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक जारी रहेगा। सत्र के दौरान आर्थिक नीतियों और विधायी कार्यों पर व्यापक चर्चा होगी।
आज से संसद का बजट सत्र शुरू, राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगा आगाज़
