दिल्ली में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (AIPTF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय से मुलाकात कर प्राथमिक शिक्षक संघ पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया, मंत्री जे.पी. वर्मा एवं देवेंद्र सिंह बिष्ट ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष शिक्षकों की ज्वलंत समस्याएं रखते हुए सरकार पर ठोस दबाव बनाए जाने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को पुनः लागू करने, वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष किए जाने की मांग शामिल रही।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने शिक्षकों की मांगों को जायज बताते हुए संगठन स्तर पर इन्हें मजबूती से उठाने और केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया। शिक्षक नेताओं ने उम्मीद जताई कि संगठन के दबाव से शीघ्र ही शिक्षकों के हि
