“निगरानी तेज, कार्रवाई सख्त”: पिथौरागढ़ पुलिस अलर्ट मोड में, 3 गिरफ्तार, 98 चालान

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने पर कमल कुमार को बीएनएसएस की धारा 170 में गिरफ्तार किया गया। थाना जाजरदेवल पुलिस ने उ0नि0 आनन्द गिरी के नेतृत्व में घरेलू विवाद के दौरान मारपीट व उत्पात करने वाले संतोष कुमार को धारा 170/126/135 में पकड़ा। वहीं थाना बलुवाकोट में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में गाली-गलौच व हंगामा करने पर रोहित चंद्र जोशी को धारा 126/135/170 में गिरफ्तार किया गया।

सघन चेकिंग अभियान के दौरान 98 चालान भी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।