कांकड़ के अवैध शिकार पर करारा प्रहार: पिथौरागढ़ में एसओजी–वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, शिकारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में 16 दिसंबर को कालसिनकटिया क्षेत्र में छापेमारी कर विशाल सिंह निवासी बांस मैतोली को जंगली हिरन (कांकड़) के मांस के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अवैध शिकार स्वीकार किया, साथ ही शिकार में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त की गई। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त कार्रवाई से वन्यजीव अपराधियों में हड़कंप है।