पिथौरागढ़।। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव ने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नियमित सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को एसओ अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में कोतवाली अस्कोट पुलिस टीम ने एसएसबी के साथ संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में गश्त की। पिथौरागढ़ पुलिस जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत चौकसी बरत रही है।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पुलिस की कड़ी चौकसी, एसएसबी के सकत संयुक्त गश्त
