उत्तराखंड में गैस आपूर्ति पर सख्ती, रोजाना समीक्षा के आदेश

खबर शेयर करें 👉

देहरादून । प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शासन ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रमुख सचिव एल. फैनई की अध्यक्षता में हुई बैठक में तेल कंपनियों को बैकलॉग खत्म करने के निर्देश दिए गए। चारधाम यात्रा से पहले आपूर्ति मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। रोजाना 60 हजार घरेलू और 6 हजार कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। 7 अप्रैल को 65,944 घरेलू और 3,864 कमर्शियल सिलेंडर वितरित किए गए। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।