जिला श्रम प्रवर्तन कार्यालय पिथौरागढ़ ने बताया कि प्लेटफॉर्म कामगारों (जैसे Swiggy, Amazon, Uber, Ola, Gig Workers आदि) के ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण के लिए विशेष अभियान दिनांक 25 अगस्त से 05 सितम्बर 2025 तक संचालित किया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डाटा बेस है, जिसके माध्यम से उन्हें आपदा/महामारी जैसी परिस्थितियों में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सहायता एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
पंजीकरण जन सुविधा केन्द्र (CSC), उमंग ऐप या www.eshram.gov.in पोर्टल से किया जा सकता है। इसके लिए आधार संख्या, बैंक विवरण एवं आधार लिंक मोबाईल नंबर आवश्यक है। पंजीकृत कामगारों को ई-श्रम कार्ड मिलेगा जो पूरे भारत में मान्य होगा तथा उन्हें आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न लाभ प्राप्त होंगे।
अधिक जानकारी हेतु श्रम विभाग की वेबसाईट www.labour.uk.gov.in या हेल्पलाइन 14434 पर संपर्क किया जा सकता है।