सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर सैनिक सम्मान समारोह, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । नगर के ऐतिहासिक हिल जात्रा फील्ड कुमौड़ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की 6वीं पुण्यतिथि पर सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी सहित जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने स्व. धामी के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज उनका पुत्र राज्य की सेवा कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।