उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मौसम शुष्क है, लेकिन ठंड बढ़ने लगी है। देहरादून में सोमवार को सुबह धूप खिली रही, मगर सुबह-शाम तापमान तेजी से गिरने से ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून का न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का पारा 6°C और टिहरी में न्यूनतम तापमान 5.6°C तक पहुंच गया। बर्फबारी के अनुमान से पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड में बर्फबारी अलर्ट: पारा गिरा, रातें हुईं सर्द
