पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन से कई सड़क मार्ग बंद, प्रशासन अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने 1 सितम्बर 2025 को सड़क मार्गों की ताज़ा स्थिति जारी की है। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जिले में कई राष्ट्रीय और राज्य मार्ग बाधित हो गए हैं।

पिथौरागढ़-घाट (NH) मार्ग मुन्ना बैंड के पास।

थल-मुनस्यारी (SH) मार्ग हरडिया पर, मुनस्यारी-मिलम मार्ग चिलमधार पर।

धारचूला-तवाघाट मार्ग दोबाट, कूलागाढ़, एलागाढ़ और स्यांकुरी पर बंद है।

तवाघाट-घटियाबगढ़, घटियाबगढ़-लिपुलेख।

पिथौरागढ़-टनकपुर मार्ग स्वाला पर अवरुद्ध हैं।

संबंधित विभाग सड़क मार्गों को खोलने का कार्य कर रहे हैं। पुलिस ने वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें:

आपदा कंट्रोल रूम: 05964-226326, 8449305857

पुलिस कंट्रोल रूम: 112, 05964-226651, 9411112982