बुंगाछीना क्षेत्र के समीप ओलीगांव गांव के पास खेतों में आज एक गुलदार मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घास काटने गई स्थानीय महिलाओं ने सबसे पहले खेत के पास गुलदार का शव देखा, जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। ओलीगांव निवासी केशव ओली (किस्सू) द्वारा वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई है। संभावना है कि वन विभाग की टीम जल्द पहुंचकर आवश्यक जांच व विभागीय कार्रवाई करेगी। फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बुंगाछीना क्षेत्र में खेतों में मृत गुलदार मिलने से सनसनी
