कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने प्याज़ काटते समय आंखों से निकलने वाले आंसुओं से बचने का सबसे अच्छा तरीका खोज लिया है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, धारदार चाकू से धीरे-धीरे प्याज़ काटने या प्याज़ पर हल्का तेल लगाने से आंखों में जलन और आंसू आने से बचा जा सकता है।
टीम ने हाई-स्पीड कैमरों और कंप्यूटर मॉडलिंग की मदद से पाया कि प्याज़ एक ही बार में आंसू निकालने वाला रासायनिक तरल नहीं छोड़ते, बल्कि यह प्रक्रिया काटने की गति और बल पर निर्भर करती है।
धीरे और सावधानी से प्याज़ काटने से यह गैस कम निकलती है, जिससे आंखों में जलन नहीं होती।