भारत की राजनीति में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में शुमार आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को पं. जवाहर लाल नेहरू के घर हुआ। वे देश की पहली और अब तक की इकलौती महिला प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की कमान संभाली, जिससे वे भारतीय राजनीति की सबसे मजबूत नेताओं में गिनी जाती हैं। उनके बाद आज तक कोई महिला इस सर्वोच्च पद तक नहीं पहुंच सकी। जयंती के अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।
भारत की इकलौती “महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन”
