पिथौरागढ़ में पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा, 6 स्थल पूर्ण—शेष कार्य तेज करने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों की समीक्षा बैठक हुई। जनपद में 12 पार्किंग परियोजनाओं में से 6 पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें 3 सतही और 3 बहुमंजिला पार्किंग शामिल हैं, जबकि शेष पर कार्य जारी है। डीएम ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास रुके पार्किंग कार्य को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण परियोजनाओं के शीघ्र संचालन और शेष कार्यों में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।