देहरादून। समाज सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए वसंत विहार, देहरादून निवासी एवं जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह धनराशि आपदा राहत कार्यों तथा प्रभावित गरीब व वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सहायता के लिए दी गई है। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर उनकी पुत्री सुश्री शानू जोशी भी मौजूद रहीं।
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख, आपदा पीड़ितों के लिए बढ़ाया सहयोग का हाथ
