पर्वतीय जिलों में अभी जारी रहेगी मैनुअल वाहन फिटनेस जांच, ATS पूरी तरह चालू होने तक राहत

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड सरकार तथा मोटर वाहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों द्वारा पर्वतीय जिलों में वाहन फिटनेस जांच और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाए जाने पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है। भौगोलिक परिस्थितियों, लंबी दूरी और सीमित ATS केंद्रों को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए आरटीओ में मैनुअल फिटनेस जांच की व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार उत्तरकाशी, पौड़ी, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में 1 जुलाई 2026 तक तथा टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली व बागेश्वर में 31 दिसंबर 2026 तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।