स्वास्थ्य विभाग में 1046 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें 680 वार्ड बॉय (चतुर्थ श्रेणी) और 366 पर्यावरण मित्र शामिल हैं। ये नियुक्तियाँ आउटसोर्स के माध्यम से होंगी। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में सबसे पहले भर्ती शुरू होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, अस्पतालों के बुनियादी ढांचे, आधुनिक उपकरणों और मानव संसाधन को सुदृढ़ करने के प्रयास लगातार जारी हैं। सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भी यह भर्ती महत्वपूर्ण होगी। विभिन्न जिलों में चतुर्थ श्रेणी व पर्यावरण मित्रों के सैकड़ों पद खाली हैं।
स्वास्थ्य विभाग में 1046 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती, वार्ड बॉय व पर्यावरण मित्रों से मजबूत होगी व्यवस्था
