एलपीजी सप्लाई संकट के बीच 5 किलो ‘छोटू’ सिलेंडर का कोटा दोगुना

खबर शेयर करें 👉

मिडल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने के बीच केंद्र सरकार ने राहत कदम उठाते हुए 5 किलो वाले ‘छोटू’ सिलेंडर का कोटा दोगुना कर दिया है। यह निर्णय 2 और 3 मार्च 2026 के दौरान राज्यों को आवंटित औसत सिलेंडरों के आधार पर लिया गया है। सरकार का यह कदम खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि वे बिना एड्रेस प्रूफ के भी इन छोटे सिलेंडरों को आसानी से खरीद सकते हैं। इससे आपूर्ति संकट के बीच आम लोगों को घरेलू गैस उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।