महिला नेत्री मोनिका महर ने आज जारी एक प्रेस नोट में नगर निगम मेयर और प्रशासन पर कार्यदिवस के दौरान निगम कार्यालय में “एक साल बेमिसाल” नामक खिचड़ी भोज आयोजित करने पर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने इसे सरकारी कार्यालय के दुरुपयोग की गलत परंपरा बताया।
मोनिका महर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय आम जनता के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए है, न कि किसी पदासीन व्यक्ति के व्यक्तिगत या राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए। कार्यदिवस में ऐसे आयोजन से कार्यालयी काम प्रभावित होते हैं और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सुंदरकांड या खिचड़ी भोज के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सरकारी संपत्ति के निजी उपयोग के खिलाफ हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे कार्यक्रम निजी आवास, रामलीला मैदान या किसी अन्य निजी स्थल पर किए जा सकते थे।
मोनिका महर ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर यह स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की कि क्या कोई पदाधिकारी कार्यदिवस में अपने कार्यालय का उपयोग व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए कर सकता है।
