महानवमी और दशमी पर पर 1 और 2अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दशहरा (विजयदशमी) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की। सरकार ने 30 दिसंबर 2024 को जारी पूर्व अवकाश सूची में संशोधन करते हुए यह आदेश अधिसूचना संख्या 373/XXXI(15)G/25-74(सा०)/2016 के अंतर्गत जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश अनुसूची-03 के क्रमांक 13 में दर्शाए गए दशहरा (महानवमी) के स्थान पर लागू होगा।

सरकार ने यह भी कहा कि यह अवकाश नीगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत भी मान्य होगा। यानी राज्यभर के बैंक, कोषागार और उनकी उपशाखाएं भी इस दिन बंद रहेंगी। अधिसूचना की प्रति उच्च न्यायालय नैनीताल, सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सचिवों और मीडिया इकाइयों को भेज दी गई है। इस आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं।