पिथौरागढ़ पुलिस की मुस्तैदी, लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में पुलिस की तत्परता से एक 14 वर्षीय लापता बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। दिनांक 18 मार्च 2026 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र से बालिका के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण करते हुए लगातार तलाश अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद बालिका को भड़कटिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।