देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रिगण, विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका उष्म स्वागत एवं अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के विशेष इंतज़ाम किए गए थे। राज्य के शीर्ष पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मु अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान,विशेष विधानसभा सत्र के सम्बोधन के साथ राजकीय एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी और राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगी।
