देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह में देश के सर्वोच्च गणमान्य अतिथि — राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
यह समारोह 3 से 11 नवंबर तक चलेगा। राष्ट्रपति मुर्मू 2 नवंबर को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी और 3-4 नवंबर को विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्य सरकार ने रजत जयंती वर्ष को विशेष आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विकास योजनाओं की श्रृंखला के रूप में मनाने की तैयारी की है।
उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
