नगर निगम पिथौरागढ़ के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम सभागार में ‘1 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसके पश्चात नगर निगम की ओर से माघ खिचड़ी का आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने नगर निगम द्वारा बीते एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में महापौर कल्पना देवलाल, सह नगर आयुक्त राजदेव जयसी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, पूर्व विधायिका चंद्रा पंत सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
