आदि कैलाश मैराथन की तैयारियों कासचिव पर्यटन ने किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

आगामी 02 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली आदि कैलाश मैराथन की तैयारियों का जायज़ा लेने उत्तराखंड शासन के सचिव पर्यटन धीरज सिंह गर्ब्याल बुधवार को पिथौरागढ़ पहुँचे। उन्होंने लंदन फोर्ड क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और आयोजन की सभी तैयारियाँ समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री गर्ब्याल ने कहा कि आदि कैलाश मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर करेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंदन फोर्ड स्थित ऐतिहासिक किले के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया और इसे पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने सचिव पर्यटन को लंदन फोर्ड परिसर में विकसित किए जाने वाले स्थलों और पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।