देहरादून । उत्तराखंड ‘एक राज्य, एक मतदाता सूची’ की दिशा में आगे बढ़ सकता है। प्रस्ताव है कि विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और निकाय चुनावों के लिए एक ही शुद्ध मतदाता सूची का उपयोग किया जाए। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयुक्तों के राष्ट्रीय सम्मेलन में इस पर विचार हुआ। बैठक में उत्तराखंड के राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार शामिल रहे। तकनीकी समन्वय, ईवीएम व डिजिटल प्लेटफॉर्म साझा करने पर सहमति बनी है, जिससे डेटा दोहराव और व्यावहारिक कठिनाइयाँ कम होंगी।
उत्तराखंड में ‘एक राज्य, एक मतदाता सूची’ की तैयारी, सभी चुनावों के लिए होगी एक सूची
