पिथौरागढ़ – आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) एवं पीएसी/आईआरबी (पुरुष) भर्ती के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ हो गया है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया विधिवत शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि में 02 मार्च को जनपद स्तर पर पूरी कार्यवाही निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।
निर्धारित 70 अभ्यर्थियों में से 69 उपस्थित रहे, जिनमें 68 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षण से पूर्व सभी दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया।
पिथौरागढ़ में पुलिस भर्ती स्वास्थ्य परीक्षण शुरू, 70 में से 68 अभ्यर्थी सफल
