ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जौलजीबी में एक चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद भर में देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जौलबीजी प्रदीप यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए एक चालक को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक गणेश सिंह को मौके से गिरफ्तार करते हुए वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे गंभीर अपराधों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।